Hindi News / news / पटना में सरेआम छात्रा से छेड़खानी, पुलिस ने मनचले को किया गिरफ्तार

पटना में सरेआम छात्रा से छेड़खानी, पुलिस ने मनचले को किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 28, 2019, 11:58:58 AM

पटना में सरेआम छात्रा से छेड़खानी, पुलिस ने मनचले को किया गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एक स्कूली छात्रा से छेड़खानी की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना राजधानी के पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां स्कूल पढ़ने जा रही एक छात्रा से कुछ मनचले रोज छेड़खानी करते थे. बताया जा रहा है कि दरियापुर मस्जिद के पास एक नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक स्कूली छात्रा को छेड़ता था. छात्रा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उस मनचले को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि वह नाबालिग है. उसकी मौसी पटना हाई कोर्ट में वकील हैं. घटना को लेकर पुलिस से छात्रा ने बताया कि स्कूल जाने के रास्ते में रोज उसे मनचले कमेंट करते थे. उसपर फब्तियां कसते थे. जब छात्रा ने इसकी शिकायत की तो आरोपी के घर वालों ने पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने बताया कि चार लोगों के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है. पीरबहोर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट