1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 14, 2019, 10:03:51 PM
- फ़ोटो
GAYA: गया में एक स्कूल ऐसा है जहां बच्चे फी के नाम पर स्कूल के लिए कचरा जमा करते हैं. बच्चों की तरफ से जमा कचरा ही स्कूल के लिए उनकी फीस होती है. बच्चों को अलग से कोई फीस स्कूल को जमा नहीं करनी पड़ती है. बच्चों की तरफ से जमा कचरे को स्कूल प्रबंधन बाद में रिसाइकिल होने के लिए बाहर भेजता है. जी हां. सुनकर चौक जाएंगे आप लेकिन यह सच्चाई है. इस स्कूल का नाम है पद्मपानी जो कि जिले के सेवा बिगहा इलाके में स्थित है. इस स्कूल के उपाध्यक्ष दीपक कुमार बताते हैं कि स्कूल बच्चों से उसकी फीस के बदले कचरा जमा करवाता है. वो बताते हैं कि उनके स्कूल का मकसद शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति को बचाना भी है. दीपक कुमार बताते हैं कि उन्होंने यह स्कूल साल 2014 में खोला था और वर्तमान समय में इस स्कूल में 250 बच्चे पढ़ाई करते हैं. उन्होंने बताया कि हमलोग स्कूल में बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा वो लोग बच्चों को मुफ्त में मिड डे मील, स्कूल यूनिफॉर्म भी देते हैं. दीपक कुमार कहते हैं कि स्कूल का मुख्य मकसद साफ और हरा पर्यावरण बनाना है.