1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 12, 2019, 8:59:47 AM
- फ़ोटो
PATNA: पीएमसीएच में दलालों पर नकेल कसने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कमर कस ली है. अस्पताल परिसर में दलालों को पकड़ने के लिए धावा दल का गठन किया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के परिजनों से भी ऐसे दलालों को पकड़ने मे मदद करने की गुजारिश की है. इस धावा दल में अस्पताल के दो उपाध्यक्ष, एक चीफ इमरजेंसी ऑफिसर और अधीक्षक के ओएसडी शामिल होंगे. दलालों की जानकारी देने के लिए मरीजों के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा. अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि यह नंबर दो दिनों में जारी हो जाएगा. पटना से राजन की रिपोर्ट