1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 10, 2019, 9:58:20 PM
- फ़ोटो
CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से जहां हैवानों ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल गंभीर हालत में छात्रा को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी युवक के तीन परिवारवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टाउन डीएसपी इस मामले की जांच का जिम्मा संभाल रहे हैं. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. छपरा से दिवाकर की रिपोर्ट