बेगूसराय में मजदूर ने मांगी मजदूरी तो बदले में मिली दबंगो की लाठी

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 21, 2019, 8:37:09 PM

बेगूसराय में मजदूर ने मांगी मजदूरी तो बदले में मिली दबंगो की लाठी

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक मजदूर ने जब अपनी तीन महीने की मजदूरी मांगी तो बदले में दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला मटिहानी थाना इलाके के सिंहमा गांव का है. जानकारी के मुताबिक इसी गांव का रहने वाला विष्णुदेव अपने बेटे कोको के साथ पिछले तीन महीन से एक शख्स के यहां मजदूरी करता था. इस दौरान सोमवार को होने वाले नागपंचमी पर्व को देख वो अपनी मजदूरी मांगने गया. लेकिन मजदूरी की मांग से नाराज दबंग ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद दबंगों ने उसे एक गड्ढे में फेंक दिया. इस बात की जानकारी उसके बेटे कोको ने किसी तरह अपनी मां को दी. बाद में घटना की जानकारी के बाद मजदूर के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट