Hindi News / news / पटना में लड़की के साथ छेड़खानी कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश,...

पटना में लड़की के साथ छेड़खानी कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश, पुलिस हिरासत में आरोपी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 29, 2019, 7:44:28 PM

पटना में लड़की के साथ छेड़खानी कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश, पुलिस हिरासत में आरोपी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एक लड़की के साथ छेड़खानी कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी चंपारण की रहने वाली युवती के साथ जबरदस्ती की गई है. पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना राजधानी के एसके पुरी थाना इलाके की है. जहां जमुना अपार्टमेंट स्थित एक निजी मकान में बंद कर युवती के साथ छेड़खानी की गई है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी धीरज गिरी उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. बताया जा रहा है कि धीरज पहले भी जेल जा चुका है. छात्रा द्वारा एसके पुरी थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट