Hindi News / news / पटना में बेहोशी की हालत में मिली लड़की, गैंगरेप की आशंका

पटना में बेहोशी की हालत में मिली लड़की, गैंगरेप की आशंका

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 29, 2019, 6:50:14 PM

पटना में बेहोशी की हालत में मिली लड़की, गैंगरेप की आशंका

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है पटना से जहां एक लड़की बेहोशी की हालत में मिली है. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी. छात्रा से गैंगरेप होने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां एक लड़की बेहोशी की हालत में मिली है. संदिग्ध हालत में पड़ी मिली इस लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि यह पटना के नौबतपुर की रहने वाली है. यह लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी. उसे बेहोशी की हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. दोस्त और उसके साथियों द्वारा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है की छात्रा अपने दोस्त के साथ घूमने आई थी. इसके अलावा अब तक कोई विशेष जानकारी मिली है. जिसके साथ लड़की घूमने आई थी. उस लड़के के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.