1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 11, 2019, 7:42:45 PM
- फ़ोटो
GAYA: गया में जानलेवा एईएस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दस दिनों की अगर बात करें तो इन दस दिनों में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है. फिलहाल अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में अट्ठारह बच्चे इस बीमारी से पीड़ित होकर भर्ती हैं. हर साल मानसून आते ही जिले में एईएस और जेई के मरीजों को आने का सिलसिला शुरु हो जाता है. अभी इस बीमारी से पीड़ित 18 बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर व्यवस्था की है. बीमारी का जल्द से जल्द पता करने के लिए अस्पताल में भर्ती बच्चों के खून की जांच के लिए उन्हें आरएमआरआई में भेजा जा चुका है. बीमारी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं. कुछ गंभीर बच्चों का इलाज आईसीयू में भी किया जा रहा है. इस बीमारी से निबटने के लिए अस्पताल में स्वास्थ्य पदाधिकारियों की एक वर्कशॉप भी शुरु हुई है जहां इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए नए तरीकों पर चर्चा की जा रही है. गया से पंकज की रिपोर्ट