Hindi News / news / अमरनाथ तीर्थ यात्रा पर गए बिहारी ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा- बता देंगे...

अमरनाथ तीर्थ यात्रा पर गए बिहारी ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा- बता देंगे औकात

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 03, 2019, 7:41:01 PM

अमरनाथ तीर्थ यात्रा पर गए बिहारी ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा- बता देंगे औकात

- फ़ोटो

DESK: अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रोके जाने से निराश एक बिहारी तीर्थ यात्री ने पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है. बाबा बर्फानी की अधूरी यात्रा से लौटने को विवश इस यात्री ने कहा कि पाकिस्तान चाहे लाख कोशिशें कर लें लेकिन वो और उसके सहयोगी हरेक साल इस यात्रा पर आते रहेंगे. पाकिस्तान को ललकारते हुए तीर्थ यात्री ने कहा कि वो पाकिस्तान की चुनौतियों के आगे नहीं झुकेंगे और और न ही डरेंगे बल्कि उसे सबक सिखाएंगे. बता दें कि आतंकी हमलों को देख अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया है और तीर्थ यात्रियों को वापस अपने घर जाने का आदेश दिया गया है. घाटी में आतंकी घटनाओं की आशंका को देख पिछले कुछ दिनों में करीब 50 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.