Hindi News / news / जम्मू कश्मीर में सेना का एक जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में दो पाक...

जम्मू कश्मीर में सेना का एक जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक ढेर

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 30, 2019, 5:18:12 PM

जम्मू कश्मीर में सेना का एक जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक ढेर

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर निकल का सामने आ रही है जम्मू कश्मीर से जहां पाकिस्तान की तरफ से हुए सीजफायर उल्लंघन में सेना का जवान शहीद हो गया. बताया जा रहा है कि वहीं, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक भी मारे गए. जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर और तंगधार-केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का जवान शहीद हो गया. वहीं, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक भी मारे गए. मिली जानकारी के मुताबिक 34 साल के नायक कृष्णा लाल देश के लिए शहीद हो गए हैं. नायक कृष्णा लाल अखनूर के घागरिया के रहने वाले बताये जा रहे हैं. सेना के सूत्रों ने जानकारी दी कि तंगधार-केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए हैं. वहीं, भारतीय जवान जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शहीद हो गया.