1st Bihar Published by: Updated Feb 03, 2020, 10:29:18 AM
- फ़ोटो
ARWAL : मुजफ्फरपुर में एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार के बॉडीगार्ड पवन कुमार के खुद के सर्विस राइफल से गोली लग जाने से रविवार की मौत हो गई. रविवार की देर रात 12 बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अरवल के कुरथा थाना इलाके के लारी गांव पहुंचा. जहां उनके परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.
सोमवार की सुबह पवन कुमार का अंतिम संस्करा लारी के श्मशान घाट पर किया गया. कांस्टेबल पवन कुमार के 9 साल के बेटे अनिवेश कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी. मासूम के हाथों से पिता का अंतिम संस्कार होता देख श्मशान घाट पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयीं.
बता दें कि पवन 19 फरवरी, 2008 को बिहार पुलिस में बहाल हुए थे और 20 दिसंबर, 2018 से उनकी तैनाती मुजफ्फरपुर जिला बल में की गई थी. पवन रविवार की सुबह नौ बजे ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे थे. बैरक में वे अकेले थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आयी. जैसे ही अन्य जवान अंदर गए तो देखा पवन गिरे पड़े हैं और उनके सिर से खून निकल रहा है. पवन को तुरंत एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.