ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

850 करोड़ के कैलिफोर्नियम की जांच हुई खत्म, मुंबई वापस लौटी भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर की टीम; सामने आई बड़ी जानकारी

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बीते शुक्रवार को रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को जब्त किया था। 50 ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत 850 करोड़ रुपए जबकि एक ग्राम की कीमत

850 करोड़ के कैलिफोर्नियम की जांच हुई खत्म, मुंबई वापस लौटी भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर की टीम; सामने आई बड़ी जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बीते शुक्रवार को रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को जब्त किया था। 50 ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत 850 करोड़ रुपए जबकि एक ग्राम की कीमत 17 करोड़ रुपए बताई गई थी। 50 ग्राम कैलिफोर्नियम मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।


शनिवार की देर रात भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की रिसर्च टीम इसकी जांच के लिए गोपालगंज पहुंची थी। टीम में शामिल तीन सदस्यों ने संदिग्ध कैलिफोर्नियम की जांच की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के मुताबिक, जांच के दौरान सैंपल में किसी तरह की रेडियो एक्टिव नही पाया गया है। 


संदिग्ध रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम रेडियोएक्टिव है या नहीं इसकी पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेगा हालांकि अबतक की जांच में कैलिफोर्नियम के रेडियोएक्टिव होने के संकेत नहीं मिले हैं। जांच के बाद भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की रिसर्च टीम वापस मुंबई लौट गई है।


हालांकि संदिग्ध कैलिफोर्नियम के साथ गिरफ्तार तस्करों ने दावा किय है कि यह रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम और असली है। रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सीवान ले जाया जा रहा था, जहां सीवान जेल में बंद एक अपराधी के जरिए कैलिफोर्नियम की बिक्री होनी थी।


मुंबई से आई जांच टीम ने यह जानकारी दी है कि मटेरियल रेडियोएक्टिव नहीं है हालांकि टीम ने यह भी कहा है कि यह मटेरिलय कैलिफोर्नियम है या नहीं इसकी पूरी जांच मुंबई में होगी। टीम वापस मुंबई लौट गई है। कोर्ट के आदेश के बाद कैलिफोर्नियम को मुंबई भेजा जाएगा। इसकी हैंडलिंग के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है।