ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीजन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी

मोतिहारी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ BEO गिरफ्तार

MOTIHARI: बिहार सरकार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात करती है और ऐसे घूसखोरों के ऊपर विजिलेंस की टीम आए दिन कार्रवाई भी करती है। इस बार निगरानी के हत्

 मोतिहारी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ BEO गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार सरकार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात करती है और ऐसे घूसखोरों के ऊपर विजिलेंस की टीम आए दिन कार्रवाई भी करती है। इस बार निगरानी के हत्थे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चढ़ गये। 


मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को रंगेहाथ घूस लेते दबोचा। निगरानी विभाग ने पताही प्रखंड में यह कार्रवाई की। घूसखोर बीईओ अरविंद कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार तिवारी एक शिक्षक से बतौर 8 हजार रुपए घूस ले रहे थे तभी निगरानी विभाग के बिछाए जाल में वो फंस गए।  निगरानी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। घूस लेने वाले बीईओ को विजिलेंस अपने साथ ले गई है। 


बताया जाता है कि पताही प्रखंड के परसौनी कपूर गांव के एक स्कूल में ग्रांड योजना के तहत स्कूल के रंग रोधन के लिए पैसा आया था। जिसे पास करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घूस मांग रहे थे। इस बात की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने निगरानी विभाग को दी। जिसके बाद निगरानी के टीम ने जाल बिछाया जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी फंस गये। उन्हें घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।