Hindi News / news / 71वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में खुशी का माहौल, सीएम नीतीश ने बिहारवासियों...

71वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में खुशी का माहौल, सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को दी बधाई

1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2020, 7:10:25 AM

71वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में खुशी का माहौल, सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को दी बधाई

- फ़ोटो

PATNA : देशभर में आज गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. 71वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में ख़ुशी का माहौल है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागु चौहान ने बिहारवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. सीएम ने बिहार के उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है.


नीतीश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की कुर्बानी का ही परिणाम है कि हम सब आजाद हैं. हम सबको अपनी आजादी, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है. राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति बनाएं रखना है. शांति व सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है.


सीएम नीतीश ने कहा कि आज हम सब एक बार फिर से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं. उन्हें शत्–शत् नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर कीमत पर देश की आजादी, एकता और अखंडता को बनाएं रखेंगे. हम सब मिलकर राज्य और देश के गौरव को बढ़ायेंगे. गांधी मैदान में झंडात्तोलन को लेकर काफी धूमधाम से तैयारियां की गई हैं. राज्यपाल फागु चौहान 9 बजे गांधी मैदान में झंडाेत्ताेलन करेंगे.