ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव: ट्रेन में रिजर्वेशन करा गणपति बप्पा को मुंबई से बिहार लेकर पहुंचे भक्त

PATNA: 7 सितंबर को देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए गया में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। हर साल की तरह इस बार भ

7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव: ट्रेन में रिजर्वेशन करा गणपति बप्पा को मुंबई से बिहार लेकर पहुंचे भक्त
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: 7 सितंबर को देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए गया में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। हर साल की तरह इस बार भी गणपति की प्रतिमा मुंबई से लाई गयी है। गणपति बप्पा की प्रतिमा को लाने के लिए गया के 5 भक्त मुंबई गये हुए थे। 


मुंबई से प्रतिमा खरीदने के बाद उन्होंने ट्रेन नंबर 12322 कोलकाता मेल के स्लीपर बोगी में अपने-अपने नाम से रिजर्वेशन कराया। संतोष कुमार, दिवोतम कुमार, सुषमा केसरी, रौशनी राज और पल्लवी राज ने अपने-अपने नाम से टिकट बुक कराया था। इन पांचों ने गणपति जी महाराज के नाम से भी रिजर्वेशन कराया। 


एस 1 बोगी में 46 नंबर बर्थ गणपति जी महाराज को रेलवे ने अलॉट किया। टिकट में छठे नंबर पर गणेश जी महाराज का नाम दर्ज है। 12 अगस्त को गणपति बप्पा को उनके सीट पर बिठाया गया और मुंबई से गया लाया गया। 21 मई को इन्होंने टिकट बुक किया था। टिकट में पैसेंजर का नाम गणपति जी महाराज, उम्र-8, लिंग-पुरुष, CNF/S1/46/UPPER बर्थ लिखा था। उनकी उम्र 8 साल इसलिए लिखा गया क्योंकि गया में गणपति उत्सव का यह 8वां साल है। गया में अब भगवान गणेश 8 साल के हो गए। इसलिए उनकी उम्र 8 साल लिखा गया था। 


1700 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद ट्रेन गया पहुंची जहां पांचों भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर स्टेशन पर उतरे जिसके बाद उन्हें उस पंडाल में ले जाया गया जहां 7 सितंबर को धूमधाम के साथ इनकी पूजा अर्चना की जाएगी। गणपति बप्पा की प्रतिमा जैसे ही गया पहुंची लोग उन्हें देखने के लिए पंडाल में पहुंच गये। अभी भगवान गणेश की प्रतिमा सिर्फ रखी गयी है उनका चेहरा ढक दिया गया है। 7 सितंबर को भक्तों को गणपति बप्पा का दर्शन होगा और 756 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा। 


वही कई तरह का मोदक भी चढ़ाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा को ट्रांसपोर्ट से मंगवाते थे। मुंबई से गया पहुंचते ही प्रतिमा टूट जाती थी। इसलिए इस बार इन्हें ट्रेन से लेकर आए है ताकि सुरक्षित उन्हें लाया जा सके। भगवान गणपति की प्रतिमा इस बार 3 फीट का लेकर आए हैं। सिर पर पगड़ी पहने गणपति बप्पा की प्रतिमा काफी आकर्षक है। अब गणपति जी महाराज का दर्शन 7 सितंबर को होगा। प्रतिमा की स्थापना को लेकर गया में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस बार की गणपति पूजा और भी भव्य तरीके से की जाएगी।  


मोक्ष की नगरी गयाजी के पावरगंज बैरागी मुहल्ले के रहने वाले संतोष कुमार पिछले सात वर्षों से भगवान गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति उत्सव का कार्यक्रम को आयोजित करते आ रहे है। इस बार कुछ खास करने के लिए गणपति  उत्सव पर मुंबई से भगवान गणपति की मनमोहक प्रतिमा को कोलकाता एक्सप्रेस से स्पेशल सीट बुक कर मुंबई से गया लाया गया है। कोलकाता एक्सप्रेस मेल ट्रेन के कोच संख्या एस 1 और बर्थ संख्या 46 पर मुंबई से सफर करते हुए गणपति बप्पा विष्णु की नगरी में आगमन हो चुका है। 


7 सितंबर से आयोजित होने वाली गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के दौरान इस मनमोहक प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा और जिसके बाद विशेष पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा का इस मनमोहक प्रतिमा का लोग दर्शन कर पाएंगे। छह दिनों तक चलने वाले से उत्सव के दौरान गणपति बप्पा को 756 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और साथ ही हर दिन एक अलग प्रकार के वैरायटी का मोदक भी भगवान गणेश को चढ़ाया जाएगा।7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव: ट्रेन में रिजर्वेशन करा गणपति बप्पा को मुंबई से बिहार लेकर पहुंचे भक्त7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव: ट्रेन में रिजर्वेशन करा गणपति बप्पा को मुंबई से बिहार लेकर पहुंचे भक्त

7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव: ट्रेन में रिजर्वेशन करा गणपति बप्पा को मुंबई से बिहार लेकर पहुंचे भक्त7 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव: ट्रेन में रिजर्वेशन करा गणपति बप्पा को मुंबई से बिहार लेकर पहुंचे भक्त

टैग्स