ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Purnea Crime News: मां की गोद से छीनकर 7 माह के बच्चे की हत्या, भोजपुरी गाना बंद कराने को लेकर हुआ था विवाद

PURNEA: बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक महिला अपने 7 महीने के बच्चे को गोद में लेकर आई हुई थी। रविवार 15 दिसंबर को डीजे निकाला गया था। जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए

Purnea Crime News: मां की गोद से छीनकर 7 माह के बच्चे की हत्या, भोजपुरी गाना बंद कराने को लेकर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक महिला अपने 7 महीने के बच्चे को गोद में लेकर आई हुई थी। रविवार 15 दिसंबर को डीजे निकाला गया था। जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे। डीजे की ट्रॉली अवधेश राम के घर के पास से गुजर रही थी। तभी अवधेश का बेटा रितेश वहां पहुंच गया और भोजपुरी गाना बजाने से मना करने लगा। 


कहने लगा कि डीजे बंद करो। उसकी बातें सुनकर DJ ट्रॉली के साथ चल रहे लोगों से उसका झगड़ा हो गया। तभी वहां महिला भी परिवार वालों के साथ डीजे ट्रॉली के साथ चल रही थी। गुस्साएं रितेश ने महिला के गोद से 7 माह के बच्चे को छीन लिया और रोड पर पटककर भाग खड़ा हुआ। आनन फानन में मासूम बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज बच्चे की मौत हो गयी।


घटना रुपौली की डोभा मिलिक पंचायत के वार्ड नंबर 10 की है। जहां इस घटना के बाद शादी का माहौल अचानक गम में तब्दिल हो गया। इस घटना के मृत बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। आरोपी रितेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।