1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 14, 2019, 6:02:25 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 7 जजों के तबादले की खबर सामने आ रही है. 7 जिलों के परिवार न्यायालय में न्यायाधीशों का तबादला किया गया है. बक्सर, मधेपुरा, जहानाबाद, पुर्णिया, जमुई, कटिहार और दरभंगा सिविल कोर्ट में परिवार न्यायालय के जजों को बदला गया है. कोर्ट में लंबित मामलों को निपटाने के लिए नए जजों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर बताया कि न्यायाधीश अशोक पांडेय को परिवार न्ययालय बक्सर, न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव को परिवार न्यायलय मधेपुरा, आलोक कुमार सिन्हा को परिवार न्यायलय जहानाबाद, रंजीत वर्मा को परिवार न्यायालय पुर्णिया में नया जज बनाया गया है. रामबन्धु त्रिपाठी को परिवार न्यायलय जमुई, विजय आनन्द तिवारी को परिवार न्यायलय कटिहार और अजित कुमार सिन्हा को परिवार न्यायलय दरभंगा में नया जज बनाया गया है.