ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

7 बदमाशों ने अपहरण के बाद छात्र को पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

DESK: इंटर के छात्र को अगवा करने और चेहरे पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी क

7 बदमाशों ने अपहरण के बाद छात्र को पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इंटर के छात्र को अगवा करने और चेहरे पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


यह खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की हैं जहां 7 युवकों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उसके साथ मारपीट की और चेहरे पर पेशाब कर दिया। घटना का वीडियो तभी किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि छात्र अपनी मौसी के घर मिठाई देने गया था तभी रास्ते से ही कुछ बदमाशों ने मिलकर अपहरण कर लिया। 


अगवा करने के बाद उसे जागृति विहार के सुनसान रास्ते पर ले गया और सातों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने युवक के चेहरे पर पेशाब कर दिया। इधर परिजन रातभर खोजबीन करते रहे लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह छात्र अपने घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। 


जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने केस दर्ज कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अपहरण की धाराएं नहीं लगायी है। छात्र अभी भी सदमे में है। परिजनों ने आशीष मलिक, अवी शर्मा और मोहित ठाकुर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार की है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स