ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

6 साल के मासूम के साथ पड़ोसी ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, घटना के बाद आरोपी फरार, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक छह वर्षीय बच्चे के साथ उसके पड़ोसी ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। बेहोशी की हालत में बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा

6 साल के मासूम के साथ पड़ोसी ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, घटना के बाद आरोपी फरार, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक छह वर्षीय बच्चे के साथ उसके पड़ोसी ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। बेहोशी की हालत में बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना छौडाही ओपी क्षेत्र की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 


इस मामले में पुलिस की संवेदनहीन चेहरा भी सामने आया है। जहां घटना के बाद पुलिस ने बिना मामला दर्ज किए पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजन पहले बच्चे को इलाज के लिए पीएचसी ले गये जहां के डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी प्रभारी एसपी सह मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया को दी और न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। परिजनों के अनुसार बच्चे को पड़ोस के ही युवक आजाद कुमार ने बहला फुसलाकर अपने दादी के घर ले गया था। 


जहां कमरे में बंद कर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। बाद में बच्चा घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निश्चित प्रिया ने बताया कि 6 साल बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को एक पड़ोसी ने अंजाम दिया है।


 मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि अब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता