ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

6 नशे के सौदागर को नालंदा पुलिस ने दबोचा, ब्राउन शुगर और कैश बरामद

NALANDA: नालंदा में इन दिनों ड्रग्स का धंधा काफी फल फूल रहा है। नए पीढ़ी के युवा नशे के इस दलदल में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। पुलिस इन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में जुटी है। इ

6 नशे के सौदागर को नालंदा पुलिस ने दबोचा, ब्राउन शुगर और कैश बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में इन दिनों ड्रग्स का धंधा काफी फल फूल रहा है। नए पीढ़ी के युवा नशे के इस दलदल में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। पुलिस इन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में जुटी है। इसी कड़ी में आज बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौरागढ़ मोहल्ले में छापेमारी कर 6 धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इनके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर, 35 हजार कैश, 8 मोबाइल बरामद किया गया है। बता दें कि बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब बंद होने की वजह से लोग स्मैक, ड्रग्स, गांजा, अफीम, नशीली दवा सहित कई तरह का नशा कर रहे हैं। 


अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इन दिनों युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर इलाके में सूचना तंत्र को मजबूत किया गया इसी कड़ी में सूचना मिली कि गौरागढ़ मोहल्ला में स्मैक की बिक्री हो रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी की गई जहां से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर 35 हजार नगद और 8 मोबाइल फोन को जब्त करते हुए 6 धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में विकास कुमार और नंद कुमार का अलग-अलग थानों में आपराधिक इतिहास रहा है।