ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

नालंदा में मानवता हुई शर्मसार: लाठी-डंडे से पीटकर 6 माह की बच्ची की हत्या, परिवार के 4 लोग भी घायल

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक छह माह की बच्ची की जान ले ली। बदमाशों ने इस दौरान परिवार के अन्य सद

नालंदा में मानवता हुई शर्मसार: लाठी-डंडे से पीटकर 6 माह की बच्ची की हत्या, परिवार के 4 लोग भी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक छह माह की बच्ची की जान ले ली। बदमाशों ने इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। जिसमें 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना वेना थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव की है। इस घटना से पीड़ित परिवार काफी दहशत में हैं। 


छह माह की बच्ची की पहचान बलिराम पासवान की बेटी साइना कुमारी के रूप में हुई है। जबकि अन्य घायलों की पहचान बलिराम पासवान, सर्विला देवी, सोनी कुमारी और रामाकांत पासवान के तौर पर हुई है। अपराधियों की पिटाई से सभी बुरी तरह से घायल हो गये है। घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें बच्ची के पिता ने बीच-बचाव किया था। उसी रंजिश में आज बदमाश हथियार से लैस होकर घर में घुसे और लाठी-डंडे से सभी की पिटाई करने लगे। पिटाई से परिवार का 5 सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गए। बदमाशों ने छह माह की बच्ची को भी नहीं छोड़ा। उसकी भी लाठी-डंडे से बेरहमी पूर्वक पीटा जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी और विम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इलाज के दौरान बच्ची के मौत की सूचना मिली है परिवार के अन्य सदस्य का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।