1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 26, 2019, 2:28:54 PM
- फ़ोटो
CHHAPRA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मारने के बाद 6 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के रेलवे कॉलोनी इलाके की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक कपड़ा व्यवसायी 6 लाख रुपये नगद लेकर जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक से उसके ऊपर हमला बोल दिया. बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मारने के बाद 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद पुलिस भी सकते में है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.