ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

खाद-उर्वरक दुकान के कर्मचारी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

SASARAM: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन क्राइम की वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार सासाराम में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज क

खाद-उर्वरक दुकान के कर्मचारी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन क्राइम की वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार सासाराम में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां खाद-उर्वरक की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी से हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने पांच लाख रूपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


बताया जाता है कि भारत खाद भंदार के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार थैले में कैश लेकर उसे बैंक में डिपोजिट करने करने जा रहे थे। ऑटो से उतरते ही अचानक बाइक पर सवार हथियारबंद दो अपराधी आए और लूट की वारदात को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के बालू मंडी के पास की है। जहां घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


खाद-उर्वरक की दुकान में काम करने वाले धर्मेन्द्र से पुलिस ने पूछताछ की और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर पुलिस ने वाहन जांच अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस का दावा है कि लूटेरे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता