ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

5 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आएंगे PM मोदी, देगें कई बड़े सौगात

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के बेतिया आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिनों के अंदर दूसरी

5 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आएंगे PM मोदी, देगें कई बड़े सौगात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के बेतिया आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आएंगे। 6 मार्च को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बेतिया में है। वे बेतिया में बिहार के लिए 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिसमें कई रेलवे परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बाद बिहार का दौरा किया था। उसी दिन पीएम मोदी बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को भी संबोधित किया और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद अब महज पांच दिनों के अंदर दूसरी बार पीएम का बिहार दौरा हो रहा है जो अपने आप में एक बड़ा इतिहास है।


बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडीशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के साथ अब बिहार का भी दौरा करेंगे। इसके लिए PM का कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया गया है। अचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री की ताबड़तोड़ कई जनसभा होगी और पीएम सोमवार चार मार्च से गुरुवार सात मार्च तक छह राज्यों का दौरा करेंगे। जिसमें बिहार भी शामिल है।


पीएम 4 मार्च सोमवार सुबह 10:30 बजे तेलंगाना के आदिलाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु का दौरा करेंगे। चेन्नई में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात में हैदराबाद में रूकेंगे।


इसके अगले दिन यानी मंगलवार पांच मार्च को संगारेड्डी में विभिन्न विकास परियोजनाओं क उदघाटन और शिलान्यास करेंगे और एक जन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ओडीशा के चांडीखोल जयपुर में जनसभा और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद वो कोलकाता आएंगे। 


उधर, प्रधानमंत्री मोदी छह मार्च को सुबह सवा कोलकाता में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर में पीएम मोदी बिहार आएंगे और इसके बाद वो जम्मु के लिए रवाना होंगे।