ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

5 दिन से लापता युवक का मिला शव, हाथ-पैर बांधकर की गयी हत्या

NALANDA: 5 दिनों से लापता युवक का हाथ-पैर बंधा शव गांव के ही एक पुराने मकान से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के केबल विगहा गांव निवासी रामदेव चौहान के 3

5 दिन से लापता युवक का मिला शव, हाथ-पैर बांधकर की गयी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: 5 दिनों से लापता युवक का हाथ-पैर बंधा शव गांव के ही एक पुराने मकान से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के केबल विगहा गांव निवासी रामदेव चौहान के 33 वर्षीय पुत्र मुकेश चौहान के रूप में हुई है जो पांच दिन पहले गांव के ही राजा राम चौहान के घर गया हुआ था जिसके बाद से वो लापता हो गया। 


परिजनों ने उसे हर जगह खोजा लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। परिजनों ने मानपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केवल विगहा गांव के खंदा में झोपड़ीनुमा मकान में एक शव मिला है। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि शव का हाथ-पैर बंधा हुआ था। 


जिसकी पहचान केबल विगहा गांव निवासी रामदेव चौहान के पुत्र मुकेश चौहान के रूप में हुई है। मृतक के पिता का आरोप है की राजाराम चौहान उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों ने मुकेश चौहान की हत्या कर पुराने घर में छिपा दिया और वहां से फरार हो गये। वही मानपुर थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।