ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

5 आम के लिए दुश्मन बना भाई, चाकू मारकर सगे भाई की कर दी हत्या, भाभी को भी किया घायल

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के मंझौलिया थाना क्षेत्र में एक भाई ने 5 आम के लिए सगे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। पति को बचाने के सामने आई भाभी पर भी हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो

5 आम के लिए दुश्मन बना भाई, चाकू मारकर सगे भाई की कर दी हत्या, भाभी को भी किया घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के मंझौलिया थाना क्षेत्र में एक भाई ने 5 आम के लिए सगे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। पति को बचाने के सामने आई भाभी पर भी हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गयी है। रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


आम के लिए हुए मामूली विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई को चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची और मामले की अनुसंधान शुरू की। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि धोकराहा पंचायत के दुधा चतुरी गांव में आम तोड़ने को लेकर हकीक मियां ने अपने सगे भाई हबीब मियां को चाकू से बुरी तरह गोद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि इस मामले में हकीक मियां ,फातिमा खातून ,सोनू आलम, मोनू आलम को आरोपित किया गया है। 


परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही अग्रसर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के संदर्भ में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस घटना में मृतक की पत्नी खोदैजा खातून भी बुरी तरह घायल हो गयी है।