BIHAR: सहरसा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत कई अफसरों का तबादला BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक Bihar Land News: बिहार के इस जिले में 84 हजार से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री पर क्यों लग गई रोक? जानिए.. इसके पीछे की वजह Bihar Land News: बिहार के इस जिले में 84 हजार से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री पर क्यों लग गई रोक? जानिए.. इसके पीछे की वजह Bihar News: मदरसा शिक्षा बोर्ड का हुआ गठन, JDU नेता को बनाया गया अध्यक्ष तो MLC बने सदस्य, पूरी लिस्ट देखें... Chenab Bridge Story: चिनाब ब्रिज की नींव में बसी है इस प्रोफेसर की 17 साल की मेहनत Andre Russell-Virat Kohli: रसल को रास न आया टेस्ट क्रिकेट पर कोहली का बयान, कहा "सम्मान करता हूँ मगर..." Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा पहुंचे महादलित बस्ती, जनसंवाद के ज़रिए रखी विकास की आधारशिला Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा पहुंचे महादलित बस्ती, जनसंवाद के ज़रिए रखी विकास की आधारशिला जमुई पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,15 साल से फरार महिला नक्सली सीता सोरेन गिरफ्तार
1st Bihar Published by: Updated Tue, 11 Jan 2022 04:26:19 PM IST
- फ़ोटो
DESK: पश्चिम चंपारण के एक युवक की शादी चार महीने बाद थी। शादी पूर्वी चंपारण की रहने वाली युवती से मई महीने में होनी थी। लेकिन बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जब युवक को लॉकडाउन की आशंका सताने लगी। तब दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। फिर क्या था वह लड़की के घर पहुंच गया और उसे भगाकर अपने घर ले आया।
लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए युवक को यह लगा कि कही उसकी शादी कैंसिल ना हो जाए। उसकी शादी चार महीने बाद मई में थी लेकिन दोनों इंतजार के लिए तैयार नहीं थे। युवक अपनी होने वाली पत्नी को घर से भगाकर अपने घर पर लाया। जिसे देख परिजन भी हैरान रह गये। दोनों की शादी परिवार की सहमति से करा दी गयी। खरमाम में हुए इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
बताया जाता है कि पश्चिम चंपारण के बैरिया निवासी बीरा मुखिया के बेटे विकास कुमार की शादी पूर्वी चंपारण जिले के रमगढ़वा थाना क्षेत्र के अधकपरिया गांव निवासी विश्वनाथ मुखिया की बेटी पूजा कुमारी से तय हुई थी। शादी की तिथि तय हो गयी थी। चार महीने बाद यानी मई में दोनों की शादी होने वाली थी। इसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गयी थी।
इस दौरान लड़का विकास और लड़की पूजा के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होने लगी। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने लगे। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मई तक इंतजार करना मुश्किल हो गया। तभी इसी दौरान कोरोना का संक्रमण भी तेज हो गया। युवक को लगा कि कही लॉकडाउन ना लग जाए जिसके कारण शादी भी कैंसिल ना करनी पड़े।
जिसके बाद युवक ने फैसला लिया कि वह इसी महीने शादी करेगा। लड़की को घर से भगाकर वह अपने घर पहुंचा जहां परिवार की रजामंदी के बाद दोनों की शादी सोमवार को करा दी गयी। शादी के बाद युवक ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में लॉकडाउन लगने की आशंका भी बढ़ गई थी। लॉकडाउन लगने की स्थिति में इस साल शादी नहीं हो पाएगी। इसी बात को देखते हुए हमने यह फैसला लिया।