Hindi News / news / मोतिहारी में चार बच्चियों की मौत, पानी में डूबने से गई जान

मोतिहारी में चार बच्चियों की मौत, पानी में डूबने से गई जान

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 18, 2019, 3:02:30 PM

मोतिहारी में चार बच्चियों की मौत, पानी में डूबने से गई जान

- फ़ोटो

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां चार बच्चियों की मौत हो गई है. बरसाती नदी में डूबने से यह बड़ा हादसा हुआ है. गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के हरसिद्धि थाना इलाके की है. जहां मठलोहियार मकरी टोला में चार बच्चियों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बरसाती नदी में डूबने से बच्चियों की जान गई है. मृत बच्चियों की शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां घोंघा चुनने के लिए गई हुई थीं तभी वह नदी के गहरे पानी में चली गई जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक बच्चियों के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट