ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

एक साथ घर से निकली 4 लाशें: शराबी पति से परेशान महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, 3 मासूम बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी

DESK: शराबी पति के रवैय्ये से तंग आकर एक महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही मृतका के मायकेवालों के बीच कोहर

एक साथ घर से निकली 4 लाशें: शराबी पति से परेशान महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, 3 मासूम बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: शराबी पति के रवैय्ये से तंग आकर एक महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। खुद फांसी के फंदे पर झूलने से पहले महिला ने तीन मासूम बच्चों को फंदे से लटका दिया जिससे चारों की मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शराबी पति मौके से फरार हो गया।


दिल को दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कोतवाली देहात के भदोही गांव की है। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका की सास ने सुबह बहू को उठने  के लिए आवाज लगाई किसी तरह की गतिविधि नहीं होने पर जब वो बहू के कमरे के अंदर गई तो पैरों तले जमीन खिंसक गई। वह चीखते हुई बाहर निकली और इस घटना की जानकारी बेटे को दी। एक साथ घर के चार सदस्यों की मौत से मृतका की सास काफी सदमें में आ गई। उसने जब बेटे को इस बात की जानकारी दी तो वो मौके से फरार हो गया। मृतका के फरार पति की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है जो मजदूरी का काम करता है। वह शराबी है और अक्सर नशे में धुत होकर घर आता था और पत्नी और बच्चों की पिटाई किया करता है। 


घटना के दिन भी उसने नशे की हालत में पत्नी की पिटाई की थी। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि पति के रवैय्ये से तंग आकर पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। अपने तीन मासूम बच्चों को पहले फांसी पर लटकाया फिर खूद भी फंदे से लटकर जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। वही फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। जनपद प्रतापगढ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस घटना की जानकारी है। 


बताया कि  जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली देहात के भदोही गांव में दिनांक 21.12.2024 को सुबह सूचना मिली कि एक घर में कमरे के अन्दर एक विवाहिता व उसके तीन छोटे बच्चे फंदे पर लटके एक कमरे में पाए गये है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम तथा उच्चाधिकारी पहुंचे। मृतका की सास के अनुसार सुबह उठकर बहू के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। जिसके बाद उन्होंने धक्का मारकर गेट को खोला तो कुंडी टूट गई थी। अंदर बच्चे और बहू फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले । 


उनका लड़का उस समय मां के साथ मौजूद था। यह देखकर लड़का घर से फरार हो गया । मृतका के ससुर दूसरी जगह किराए के मकान में रहते हैं। मृतका के ससुर व सास का कहना है उनका लड़का शराब पीकर अक्सर घर वालों से मारपीट करता था। बहू और बच्चों के साथ भी मारपीट करता था । कल भी उसने बहू व बच्चों के साथ मारपीट की थी। यह बात मृतका की सास ने बताई । मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम सहित स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतका के मायके वालों की प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।


वही एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतका का पति फरार हो गया। सास-ससुर का कहना है कि उनका बेटा आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। शुक्रवार की देर शाम भी उसने बहू के साथ मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।