ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

सावधान ! थर्ड स्टेज की ओर बढ़ रहा इंडिया, एम्स के डायरेक्टर ने देश को चेताया

DELHI : विश्व भर में कोरोना से तबाही मची हुई है. दुनिया भर में एक मिलियन से ज्यादा की आबादी इस जानलेवा वायरस से प्रभावित है. इंडिया के लिए भी अब खतरे की घंटी बढ़ गई है. भारत अब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : विश्व भर में कोरोना से तबाही मची हुई है. दुनिया भर में एक मिलियन से ज्यादा की आबादी इस जानलेवा वायरस से प्रभावित है. इंडिया के लिए भी अब खतरे की घंटी बढ़ गई है. भारत अब थर्ड स्टेज की ओर बढ़ रहा है. दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कोरोना को लेकर देश को चेताया है. एम्स डायरेक्टर ने कम्युनिटी प्रसार की बात से इंडिया को आगाह किये हैं. 


यह देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और बुरी खबर है. दिल्ली एम्स के डॉयरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुछ इलाकों में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड हुआ है. हालांकि, उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कोरोना दूसरे स्टेज और तीसरे स्टेज के बीच में है. 


एम्स डायरेक्टर ने कहा कि कोरोना के कारण हालात चिंताजनक हैं, क्योंकि कहीं-कहीं पर केस एकदम से बढ़ गए और कुछ इलाकों में लोकलाइज्ड कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है, जैसे मुंबई में. हम स्टेज 2 और 3 के बीच में है. ज्यादातर भारत में कोरोना स्टेज-2 पर ही है. कुछ-कुछ हॉटस्पॉट्स में लोकल कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है, वहां पर भी अगर हम स्थिति को रोक ले तो कोई चिंता की बात नहीं है.



शुरुआती कम्युनिटी स्प्रेड कुछ पॉकेट्स में शुरू हो रहा है, इसलिए अब हमारा ज्यादा सतर्क रहना जरूरी हो गया है. तबलीगी जमात के कारण जो बीमारी रुकी हुई थी, वह थोड़ी सी बढ़ गई है.



टैग्स