ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

आर्टिकल 370 पर SC के फैसले का चिराग ने किया स्वागत, बताया जम्मू-कश्मीर में केंद्र का क्या होगा अगला कदम

PATNA: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने सही करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया

आर्टिकल 370 पर SC के फैसले का चिराग ने किया स्वागत, बताया जम्मू-कश्मीर में केंद्र का क्या होगा अगला कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने सही करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कल तक सरकार के फैसले पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दल आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत कर रहे हैं तो वहीं एनडीए में शामिल दल विपक्ष पर हमलावर हो गए हैं। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।


चिराग पासवान ने कहा है कि उनलोगों को इसी तरह का फैसला आने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा किसुप्रीम कोर्ट जो फैसला सुनाया है उससे हमें खुशी है। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार वहां जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले पर बार-बार सवाल उठा रहे थे लेकिन हम लोगों ने हमेशा इस फैसले का समर्थन किया है। सदन में जब इस प्रस्ताव को लाया गया था तब पार्टी का स्टैंड रखते हुए इसका समर्थन किया था।


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने सोमवार को अनुच्छेद 370 पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के निर्णय को सही बताया। सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिनों की बहस के बाद 5 सितंबर को इस पर सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था जिसे आज सुनाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग से सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने और जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का निर्देश दिया है।