ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

3 साल की मासूम बच्ची पर गिरा खौलता हुआ पानी, दर्दनाक मौत

DESK : दिल को दहला देने वाली एक घटना हिामचल प्रदेश के सिरमौर से सामने आई है. जहां दर्दनाक हादसे में एक तीन साल के मासूम की मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जान

3 साल की मासूम बच्ची पर गिरा खौलता हुआ पानी, दर्दनाक मौत
Anamika
2 मिनट

DESK : दिल को दहला देने वाली एक घटना हिामचल प्रदेश के सिरमौर से सामने आई है. जहां दर्दनाक हादसे में एक तीन साल के मासूम की मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार नाहन उपमंडल मुख्यालय के संगड़ाह लगनू गांव में एक तीन साल की बच्ची  की खाैलते पानी से झुलसने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अहले सुबह बच्ची को स्नान कराने के लिए उसकी मां ने पानी गर्म किया था. इसके बाद उसने गर्म पानी को बाल्टी में डाला और बच्ची को पास में बैठा कर खुद बाहर ठंडा पानी लाने चली गई. 

इधर बच्ची गर्म पानी के बाल्टी से खेलने लगी और सारा पानी अपने उपर गिरा लिया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के दूसरे लोग पहुंचे तो देखा कि बच्ची गर्म पानी से बुरी तरह से झुलस गई है. आनन-फानन में बच्ची को संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया पर रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.