1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 03, 2019, 1:24:56 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हो रही मासूमों की मौत का मुद्दा भले ही विधानसभा में गूंज रहा हो.. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष पड़ा हुआ हो.. राज्य सरकार की तरफ से भले ही लगातार यह दावे किए जा रहे हों कि चमकी बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा हर मोर्चे पर तैयार है। लेकिन बावजूद इसके चमकी से मासूमों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों में से 3 की मौत बीती रात हो गई। बच्चों की मौत के साथ चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या 141 हो गई है। एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में अभी भी चमकी बुखार से पीड़ित कुल 376 बच्चे एडमिट हैं। चमकी बुखार से मासूमों की मौत के सवाल पर सरकार सदन के अंदर घिरी हुई है। सरकार की तरफ से लगातार के दावे किए जा रहे हैं कि मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य महकमा दिन रात काम कर रहा है लेकिन बावजूद इसके बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। पहले यह माना जा रहा था कि मानसून आने के बाद बारिश के साथ चमकी बुखार के मामलों में कमी आएगी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट