Hindi News / news / 3 दिनों से गायब बच्चे का नहीं मिला कोई सुराग, गुस्साए...

3 दिनों से गायब बच्चे का नहीं मिला कोई सुराग, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने को घेरा

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Sep 23, 2020, 10:41:24 AM

 3 दिनों से गायब बच्चे का नहीं मिला कोई सुराग,  गुस्साए ग्रामीणों ने थाने को घेरा

- फ़ोटो

NALANDA :नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके के जोरारपुर गांव से पिछले 3 दिनों से गायब किशोर की सकुशल बरामदगी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.

 दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचकर बच्चे की बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष से गुहार लगाई. परिजनों ने बताया कि 21 सितंबर को धर्मेंद्र कुमार का 10 वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ राहुल पास को ही गांव के एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है. युवक अपराधी किस्म का है.

 इस कारण किशोर का पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका से काफी भयभीत है. थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने ग्रामीणों का को कार्यवाही का भरोसा दिलाया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए. थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस कई जगह पर छापेमारी कर रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चे की बरामदगी को लेकर लोगों से अपील की गयी है.