Hindi News / news / बिहार : 3 दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों की गई नौकरी, शराब और घूसखोरी...

बिहार : 3 दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों की गई नौकरी, शराब और घूसखोरी के मामले में हुए बर्खास्त

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 25, 2021, 9:08:09 AM

बिहार : 3 दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों की गई नौकरी, शराब और घूसखोरी के मामले में हुए बर्खास्त

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां खगड़िया प्रक्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार ने एसपी अवकाश कुमार की अनुशंसा पर 7 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार, बर्खास्त किये गए इन पुलिस अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप थे जिसके बाद डीआईजी राजेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए इन पुलिस अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. 


आपको बता दें कि बखरी थाना में जन शिकायत कोषांग में कार्यरत दारोगा कपिल देव कुमार और भगवानपुर थाना में कार्यरत दारोगा विनोद कुमार पाल के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों के नाम इनमें शामिल हैं. कपिल देव कुमार खगड़िया जिले के मानसी थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थे, साल 2017 में निगरानी ने इन्हें घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा था.  


इसके अलावा भगवानपुर थाना में शराब के एक मामले को लेकर दारोगा विनोद कुमार पाल का वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो वायरल की जब जांच पड़ताल करवाई गई तो दारोगा दोषी पाए गए. एसपी की अनुशंसा पर ही डीआईजी ने इनको भी सेवा से बर्खास्त कर दिया. इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों के भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. नीचे इस खबर में आप बर्खास्त किये गए पुलिसकर्मियों की लिस्ट देख सकते हैं.