1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Feb 06, 2021, 3:18:13 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां तीन वाहनों की टक्कर में ऑटो सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ के पास हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि NH-2 पर ट्रक की लापरवाही के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ऑटो और बाइक से जा टकराई। जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए गया रेफर किया गया।
SDPO अनूप कुमार ने बताया कि ट्रक की गलती के कारण स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ऑटो और बाइक से जा टकराई जिससे ऑटो पर सवार 2 पैंसेजर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को गया रेफर किया गया है।