Hindi News / news / बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 29 IPS अधिकारियों का ट्रांसफऱ, 16 जिलों के...

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 29 IPS अधिकारियों का ट्रांसफऱ, 16 जिलों के एसपी और पटना के सभी सिटी एसपी बदले

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 12, 2024, 5:36:49 PM

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 29 IPS अधिकारियों का ट्रांसफऱ, 16 जिलों के एसपी और पटना के सभी सिटी एसपी बदले

- फ़ोटो

PATNA: बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। 16 जिलों के एसपी बदल दिये गये हैं। पटना के तीनों सिटी एसपी समेत मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा के सिटी एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।


बिहार में नये डीजीपी की तैनाती के बाद नये सिरे से पुलिस महकमे में तैनाती की जा रही है. जिन जिलों के एसपी बदले गये हैं उसमें नालंदा, नवादा, बक्सर, पूर्णिया, कटिहार, समस्तीपुर, शिवहर, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, लखीसराय जैसे जिले शामिल हैं. देखिये पूरी लिस्ट..