Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में कूरियर कंपनी के ऑफिस से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने...

मुजफ्फरपुर में कूरियर कंपनी के ऑफिस से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 26, 2019, 8:42:04 PM

मुजफ्फरपुर में कूरियर कंपनी के ऑफिस से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. कूरियर कंपनी के ऑफिस से 25 लाख लूट कर अपराधी फरार हो गए हैं. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के कांटी इलाके के शादातपुर की है. जहां एक कूरियर कंपनी के ऑफिस में एक बड़ी लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक महज एक महीने पहले ही कूरियर कंपनी की नई ऑफिस खुली थी. ऑफिस में नगद के रूप में पैसे रखे गए थे. बताया जा रहा है कि 25 लाख रुपये कार्यालय में रखे गए थे. मिली जानकारी के मुताबिक भारी संख्या में आये अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर कर्मचारियों की भी जमकर पिटाई की. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.