ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

25 हजार सदस्य बनाने वाले को ही LJP देगी मौका, चिराग पासवान ने टिकट देने की शर्तें की लागू

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एलजेपी तैयारी में जुट गई है. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट नहीं दे देगी. पहले कई तरह से परखा जाएगा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एलजेपी तैयारी में जुट गई है. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट नहीं दे देगी. पहले कई तरह से परखा जाएगा. 

25 हजार सदस्य बनाने वाले के नामों पर होगा विचार

चिराग ने कहा कि संभावित उम्मीदवारों के ऐसे लोगों के नामों पर संसदीय दल विचार करेगा जो अपने क्षेत्र में कम से कम 25 हजार सदस्य बनाए हो और अपने क्षेत्र में बूथ कमेटी बनाएंगे. ऐसे लोगों के नामों पर विचार किया जाएगा. जो इस पर खरे उतरेंगे उनका नाम ही फाइनल किया जाएगा.

पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगे यात्रा और रैली

चिराग पासवान के लिए यह चुनाव चुनौती है. क्योंकि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड में बुरी तरह से चुनाव हार चुके हैं. ऐसे में यहां पर एक-एक कदम संभलकर रखने वाले हैं. चुनाव से पहले चिराग पासवान 21 फरवरी से यात्रा पर निकलने वाले हैं. यात्रा 14 अप्रैल को खत्म होगी और इस दिन ही गांधी मैदान में रैली होगी.

119 सीटों पर तैयारी

चिराग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा 119 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है. चिराग ने साफ किया कि लोजपा वैसे सीटों पर तैयारी कर रही है जो आरजेडी और कांग्रेस की है. क्योंकि ऐसे ही सीटे लोजपा के खाते में आएगी. जिससे गठबंधन धर्म भी बना रहेगा.  ऐसे सीटों पर तैयारी की जा रही है.  14 अप्रैल को लोजपा अपनी घोषणा पत्र जारी करेगी.