ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

24 सितंबर को पीएम मोदी बिहार की दूसरी वंदे भारत ट्रेन को करेंगे रवाना, जानिए.. रूट, किराया और टाइम टेबल

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 सितंबर को पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक

24 सितंबर को पीएम मोदी बिहार की दूसरी वंदे भारत ट्रेन को करेंगे रवाना, जानिए.. रूट, किराया और टाइम टेबल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 सितंबर को पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। बुधवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा। इस ट्रेन का किराया, रूट और संभावित समय सारणी को जारी कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने पर 2300 रुपये और चेयरकार में सफर करने पर 1200 रुपये लगेंगे। यह ट्रेन 532 किलोमीटर की दूरी सिर्फ साढ़े 6 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे और आठ कोच में 530 सीटें होंगी। यह ट्रेन पटना जक्शन से दोपहर 12:30 बजे खुलकर पटना साहिब, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, जमुई, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए रात 9:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगी। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री वीडियो कानफ्रेसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसमें बिहार की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। पटना से हावड़ा जाने वाली अन्य ट्रेनों से वंदे भारत ट्रेन डेढ़ घंटे पहले पहुंचेगी। इस ट्रेन के एग्जीक्यूटिव कोच में कुल 52 सीटें और वातानुकूलित चेयर कार में 478 सीटें होंगी।