1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 08, 2019, 9:42:49 AM
- फ़ोटो
JEHANABAD : काम में लापरवाही और केस पेंडिंग रखने वाले थानेदारों के खिलाफ जहानाबाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. जहानाबाद के 12 थानेदारों की थानेदारी छिन ली गई है. खबर के मुताबिक गृह विभाग के आदेश के बाद जहानाबाद एसपी ने जिले के 12 थानेदार को पुलिस लाइन में शिफ्ट कर दिया है. जहानाबाद में कुल 16 थाना हैं जिसमे से 12 थानेदारों को हटा दिया गया है. जहानाबाद एसपी मनीष के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है. बताया जाता है कि जिन थानेदारों पर कार्रवाई की गई है उन सब पर विभागीय कार्रवाई चल रही है.