ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनी

22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए लालू यादव के करीबी RJD नेता सुभाष यादव, 2 करोड़ कैश जब्त

PATNA : प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय जनता दल नेता और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले सुभाष यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने यादव स

22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए लालू यादव के करीबी RJD नेता सुभाष यादव, 2 करोड़ कैश जब्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय जनता दल  नेता और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले सुभाष यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने यादव से जुड़े 6 ठिकानों पर 14 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान ED की टीम ने 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। इसके साथ ही निवेश और जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कागजात भी मिले थे। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


दरअसल, शनिवार 9 मार्च को ईडी ने सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली। इस दौरान ईडी को उनके दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ रुपए कैश के अलावा कई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले, जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया है। सुभाष यादव पर पटना में बालू के अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज है। सुभाष यादव को पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


ईडी ने एक बयान जारी करते हुए बताया सुभाष यादव को अवैध खनन मामले में PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बताया कि आरजेडी नेता के पटना स्थित 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए कैश बरामद किए साथ ही अवैध खनन से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए। ईडी ने सुभाष यादव के अलावा उनके करीबियों के ठिकानों पर भी रेड की थी। 


आपको बता दें कि सुभाष यादव ने 2019 में आरजेडी के टिकट पर झारखंड के चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वो आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबियों में से एक माने जाते हैं. सुभाष यादव पर पटना में बालू के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं। माना जा रहा है कि बिहार में अवैध बालू के खनन का कारोबार सुभाष यादव ही चलाते हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने भी उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।