Hindi News / news / बिहार में 2064 पदों पर दारोगा बहाली की प्रक्रिया तेज, 22 अगस्त से...

बिहार में 2064 पदों पर दारोगा बहाली की प्रक्रिया तेज, 22 अगस्त से करें अप्लाई

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 21, 2019, 11:43:18 AM

बिहार में 2064 पदों पर दारोगा बहाली की प्रक्रिया तेज, 22 अगस्त से करें अप्लाई

- फ़ोटो

DESK : बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस और जेल में बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकाली गई है. https://youtu.be/i5Tx3oqlWq8 दारोगा के 2064 पदों पर होगी बहाली दारोगा के लिए 2064, सार्जेंट के लिए 215, सहायक कारा अधीक्षक के लिए 125 और सहायक कारा अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक) के 42 पदों की वैकेंसी निकाली गई है. जिसके लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर दिया. 22 अगस्त से 25 सितंबर तक करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 25 सितंबर है. अभ्यर्थियों को फाइनल तक पहुंचने के लिए तीन परीक्षाओं से गुजरना होगा. प्रारंभिक लिखित परिक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक परीक्षा ली जाएगी. उसके बाद मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी.