1st Bihar Published by: Updated Sep 25, 2019, 7:50:23 PM
- फ़ोटो
PATNA : नीतीश कैबिनेट ने बिहार सरकार के कैलेंडर 2020 को भी आज मंजूरी दे दी. साल 2020 में सरकारी छुट्टियों की संख्या कम हो गई है.
मौजूदा साल में कुल 37 दिन सरकारी अवकाश है जबकि 2020 में छुट्टियों की संख्या 35 है. सरकारी सेवकों को एनआई एक्ट के तहत 20 अवकाश मिलेंगे.
खास बात यह है कि साल 2020 में गणतंत्र दिवस, बिहार दिवस, मोहर्रम दुर्गा पूजा के दौरान महानवमी का अवकाश रविवार के दिन होगा.