ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

20 कार्टन कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, मेडिकल शॉप से चल रहा था नशे का कारोबार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

MUNGER: मुंगेर में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 20 कार्टन में पैक 364 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। मेडिकल शॉप से नशे का कारोबार चल रहा था। इस खेप के आने की गुप्त सूचना

20 कार्टन कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, मेडिकल शॉप से चल रहा था नशे का कारोबार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 20 कार्टन में पैक 364 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। मेडिकल शॉप से नशे का कारोबार चल रहा था। इस खेप के आने की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी। एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया। कफ सिरप को पिकअप वैन से लाया जा रहा था। 



मुंगेर उत्पाद  के सहायक आयुक्त ने बताया की उत्पाद थाना को गुप्त सूचना मिला था की पटना से एक पिकअप वैन जिसका नंबर BR10G8416 है। जिससे कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त मध निषेध विभाग के द्वारा दल बल के साथ मुंगेर सितरिया पेट्रोल पंप के पीछे गली में पहले से उत्पाद विभाग के द्वारा जाल बिछाया गया और जब उक्त नंबर का पिकअप वैन जैसे ही पहुंचा वैसे ही उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा  पिकअप वैन को घेर उसके ड्राइवर को कब्जे में लेते हुए जब पिकअप वैन की तलाशी ली गई तो उत्पाद विभाग भी अचंभा रह गया जब देखा की दवाइयों के स्टॉक के नीचे भारी मात्रा में RT-SCAN ब्रांड का कोडिनयुक्त कफ सिरप का 20 कार्टून (336 लीटर ) लीटर रखा हुआ है।


 जिसके बाद उत्पाद विभाग के द्वारा ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की गई तो पता चला की उक्त ड्राइवर की पहचान  मुंगेर के नौलक्खा निवासी राकेश रौशन के रूप में हुआ । जिसने बताया की वह दवाइयों का स्टॉक ले के वहा मुंगेर दुकानदारों को सप्लाय करने आया था। और वह पहले भी दवाइयों का स्टॉक ले मुंगेर आ चुका है।  साथ ही बताया की अब उत्पाद थाना के द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई की किसके द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाया गया और कहां से मंगवाया गया ।