Hindi News / news / 2 IAS का ट्रांसफर, 2 को अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी

2 IAS का ट्रांसफर, 2 को अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी

1st Bihar Published by: Updated Feb 21, 2020, 12:59:03 PM

2 IAS का ट्रांसफर, 2 को अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राज्य सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसके साथ ही साथ दो अन्य आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

2002 बैच के आईएएस अधिकारी और परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. संजय कुमार अग्रवाल के पास बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार पहले से हैं. वह पटना के भी आयुक्त हैं.

2005 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर श्यामल किशोर पाठक को भू-अर्जन पटना के निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. डॉक्टर श्यामल किशोर पाठक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं.

2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल अग्रवाल को बिहार शरीफ का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रिची पांडेय को पटना का नया डीडीसी बनाया गया है।