ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

2 दिनों से लापता चौकीदार का मिला शव, हत्या का लगाया जा रहा आरोप

BEGUSARAI : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया रहा है। उसमें भी बिहार का बेगूसराय के बार फि

2 दिनों से लापता चौकीदार का मिला शव, हत्या का लगाया जा रहा आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया रहा है।  उसमें भी बिहार का बेगूसराय के बार फिर से अपराधियों का  गढ़ बना हुआ है। जिससे पुलिस महकमें के भी नाकों में दम हो रखा है, पुलिस महकमें द्वारा इनपर लगाम लगाने को लेकर तरह - तरह की योजनाएं भी बनाई जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक सनसनीखेज मामला बेगूसराय से ही जुड़ा हुआ सामने आया है। 


बिहार के बेगूसराय में पिछले दो दिनों से लापता चौकीदार का शव गांव के बाहर चौर से बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है‌। बदमाशों ने चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर शव को पानी भरे धान के खेत में फेंक दिया है। परिजनों को आशंका है कि बदमाशों ने हत्या के बाद चेहरे पर तेजाब भी डाला है। दरअसल, मंसूरचक थाना में कार्यरत सोहिलवाड़ा गांव निवासी चौकीदार 59 वर्षीय घूरन महतो 9 नवंबर की रात से लापता था। काफी खोजबीन के बाद कल घूरन महतो का सोहिल वाड़ा चौर में धान के खेत से चौकीदार का कपड़ा मिला था जिसके बाद से ही घर वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। आज सुबह सोहिल वाड़ा बहियार से धान के खेत में चौकीदार का शव मिला है। बताया जाता है कि बदमाशों ने चौकीदार की बेरहमी से हत्या करने के बाद पानी भरे धान के खेत में शव को फेंक दिया है।


घटना की सूचना पर मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि 9 नवंबर को सिमरिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से 8 बजे रात में चौकीदार घुरन महतो लौट कर घर आया था और खाना खाने के बाद वह घर से कुछ देर में आने के बात कह निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा अब उसका शव बरामद किया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चौकीदार घुरन महतो की हत्या किसने और क्यों की है यह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इंकार किया है। फ़िलहाल शव को अभी पुलिस नहीं उठाया है और एफएसएल टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है।