1st Bihar Published by: 5 Updated Aug 07, 2019, 1:52:16 PM
- फ़ोटो
DELHI : सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर दिल्ली एम्स से उनके आवास लाया गया. सुषमा स्वराज के दिल्ली आवास पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. बीजेपी के कई बड़े नेता तो दिल्ली एम्स से ही पार्थिव शरीर को साथ लेकर उनके घर पहुंचे. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि आज 3 बजे सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। जंतर-मंतर स्थित उनके निवास पर सुबह 8 से 10.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. उसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बीजेपी कार्यालय में सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार में देशभर से बड़े नेताओं के जुटान की उम्मीद है.