Hindi News / news / जब सदन में कार्यकारी सभापति को RJD के चीफ व्हिप ने कह दिया-...

जब सदन में कार्यकारी सभापति को RJD के चीफ व्हिप ने कह दिया- महोदय, आप ही बोलते रहते हैं

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 03, 2019, 1:06:10 PM

जब सदन में कार्यकारी सभापति को RJD के चीफ व्हिप ने कह दिया- महोदय, आप ही बोलते रहते हैं

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधान परिषद के प्रश्नोत्तरकाल में बुधवार को दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल आरजेडी के विधान पार्षद राधाचरण प्रसाद साह के सवाल पर उनकी पार्टी के ही मुख्य सचेतक सुबोध राय ने जैसे ही पूरक प्रश्न करना शुरू किया कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने उन्हें टोक दिया। कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने सुबोध राय को टोकते हुए कहा कि आप हर सवाल पर खड़े हो जाते हैं और बहुत बोलते हैं। फिर क्या था सुबोध राय ने भी तुरंत जवाब देते हुए कह दिया कि महोदय आप सबसे ज्यादा बोलते हैं। सुबोध राय की इस हाजिर जवाबी पर कार्यकारी सभापति ने उन्हें शांत लहजे में पूरक सवाल पूछने का निर्देश दिया।