1st Bihar Published by: 3 Updated Wed, 14 Aug 2019 04:11:17 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार म्यूजियम पहुंचे हैं। सीएम नीतीश बिहार म्यूजियम में उस किसान को सम्मानित कर रहे हैं जिसने पिछले अपने खेत में उल्का पिंड गिरने के बाद उसे सुरक्षित तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों के पास जमा कराया था। आपको बताते हैं कि पिछले दिनों मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र के कोरिया ही गांव में 15 किलो वजनी उल्कापिंड गिरा था। जिसे इस गांव के एक किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाया। मधुबनी से यह उल्का पिंड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे आवास लाया गया था। मुख्यमंत्री ने पहली बार इस उल्कापिंड का वही मुआयना किया था बाद में इसे बिहार म्यूजियम ले जाकर संरक्षित किया गया है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट